विकास कार्य कराने के लिए ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

विकास कार्य कराने के लिए ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन – सोनभद्र
रिपोर्टर – आकाश मौर्या

उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शाहिद खान के नेतृत्व में सदर ब्लॉक के देवरी खुर्द गांव में सड़क व पानी की समस्या को दूर करने हेतु युवा सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को ज्ञापन सौंपा गया।शाहिद ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख युवा है और युवाओ की हर सम्भव मदद के लिए तत्पर रहते है और युवाओ का बहुत सम्मान भी करते है।प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति तिवारी एंव युवा भारत ट्रस्ट के सचिव चन्द्रभान गुप्ता ने बताया की गांव की सड़क बहुत खराब है आजादी के इतने वर्षो बाद भी लोगों को अपने घर तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते से होकर जाना पड़ता है।गर्मी के दिनों में गांव में पानी के लिए त्राही त्राही हो जाती है और पानी के लिये लोग तरस जाते हैं।प्रमुख से अनुरोध किया कि गांव की समस्याओं का निराकरण करवाएँ।वहीं ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सम्बधितो को निर्देश दिये कि जल्द जल्द कार्य को पूरा किया जाये।उक्त अवसर पर रतन मिश्रा,अजहरुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *