संस्थापक प्रधानाचार्य के नाम पर आखिरी 15 दिन होगा निःशुल्क प्रवेश
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा एक से कक्षा 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गयी हैं। धन के अभाव में किसी छात्र अथवा छात्रा की शिक्षा बाधित न हो इसके लिए पनियरा इंटर कालेज के संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय अब्दुल मन्नान खाँ की स्मृति में प्रबंध तंत्र द्वारा गरीब एवं असहायों को निःशुल्क शिक्षा दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं कक्षा एक से कक्षा 6 तक के गरीब व अमीर सभी छात्र/छात्राओं का 20 जुलाई मे 5 अगस्त तक निःशुल्क प्रवेश होगा। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खाँ तथा प्रधानाचार्य आफताब आलम खाँ ने संयुक्त रूप से दी है।उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध तंत्र को हमेशा से गरीब व असहायों की मदद करने की सोच रही है। इसी के तहत समय-समय पर निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक, निःशुल्क ड्रेस व जाड़े में निःशुल्क स्वेटर भी प्रदान किया जाता है। पनियरा क्षेत्र के शैक्षिक विकास के लिए विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य ने यहाँ पर विद्यालय की स्थापना उस समय किया था जब पनियरा में कोई शिक्षण संस्था नहीं थी। उनके उसी सोच को साकार करने के लिए आज भी विद्यालय प्रबंध तंत्र निरन्तर समाज हित में कार्य करता रहता है।


