पुर्वांचल में बन रहा सबसे बड़ा ताजिया ग्राम सभा सिंगहां में
खड्डा, कुशीनगर। जनपद के बिकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया अन्तर्गत ग्राम सभा सिंगहां में पुर्वांचल का सबसे बड़ा ताजिया बन रहा है जिसे गांव के निवासी व ताजिया संचालक मानवेन्द्र शाही उर्फ जीतू शाही के द्वारा बनवाया जा रहा है सबसे ज्यादा धन का योगदान श्री शाही के द्वारा दिया जा रहा है।मुख्य ताजिया कारीगर नबीरसूल ग्राम बिहुली पोस्ट रामकोला अपने सहयोगी हबीब के साथ पांच और कारीगरों को लेकर लगभग एक वर्ष से बना रहे हैं।ताजिया संचालक जीतू शाही से जब हमारे संवाददाता पूछे तो बताए कि यह ताजिया का लम्बाई 61फीट, चौडाई 40 फीट व ऊंचाई लगभग 100 फीट से अधिक का बनाया जा रहा है।जो पांच खण्ड में बना हुआ है।ताजिया कमेटी में अध्यक्ष/संचालक मानवेन्द्र शाही उर्फ जीतू शाही, धिरज कुमार पटेल,शेषनाथ आदि दर्जनों लोगों के साथ साथ ग्राम वासी भी योगदान दे रहे हैं।


