नसरूल्लाह अंसारी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव
2024 में बनेगी कांग्रेस की सरकार:नसरूल्लाह
कुशीनगर कांग्रेस पार्टी ने नेतृत्व के लिए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने नसरूल्लाह अंसारी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उनके कार्य व्यवहार व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
जिले के रामकोला विधानसभा अंतर्गत सपहा महतो अंसारी टोला के वरिष्ठ नेता नसरूल्लाह अंसारी को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम व प्रदेश उपाध्यक्ष ख़्वाजा गुड्डू को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से उन पर विश्वास जताया है। उस तरह पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा से पद का निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी में ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो को जोड़ने व पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। इसके लिए एखलाक अहमद, आफताब आलम,भगवंत यादव,जुल्फिकार अंसारी, फिरोज अंसारी,डॉक्टर रमजान अली,ग्राम प्रधान मुन्ना अंसारी सहित आदि लोगों ने बधाई दी है ।


