जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
समिति की बैठक दौरान सर्वप्रथम 2020-21,22,एवं 23 में अबतक हुए जनपद में दुर्घटनाओं के दौरान मृतकों/ घायलों के सम्बन्ध में जानकारी प्रभारी अधिकारी यातायात द्वारा दी गई, जो दुर्घटनाओं के आंकड़ें लगातार बढ़ने की जानकारी होने पर सभी से संख्याओ में कमी लाये जाने हेतु विचार विमर्श लिए गए।जनपद के ब्लैक स्पॉट स्थानों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 32 स्थानों को बलैक स्पॉट के रूप के चिन्हित किये गये है जिसमे एनएच-28 पर ही 26 स्थान हैं , इस सम्बन्ध में एनएच के अधिकारी द्वारा कार्यवाही पूर्ण कर लिए जाने की बात कही गई, जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने ए आरटीओ को स्थलीय निरीक्षण किये जाने का निर्देश दिए गये। सलेमगढ़ व लबनिया में एनएच पर हुए कार्यों की जानकारी लेने पश्चात दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने का निर्देश भी एआरटीओ को दिए गए।
बैठक दौरान जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के सदस्यों से पड़रौना स्थित दुर्घटना स्थलों/ जाम की समस्या की जानकारी लेने व सुझाव लेते हुए निर्देशित किया कि सेन्थरेसेस स्कूल के पास ट्रैफिक की स्थिति में विद्यालय द्वारा छुट्टी के समय वारन्टीयर तैनात कर बच्चों को सड़क पार् कराई जाए। उन्होंने कठकुईया मोड़ व रामकोला रोड पर चिन्हित किये गए पार्किंग स्थल को चालू कराने के भी निर्देश दिए। बाइपास पर नहर की पटरी/सिटीमाल के स्थान पर जाम की समस्या को खत्म करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार, फाजिलनगर व सेवरही सहित अन्य दुर्घटना वाले स्थानों की जानकारी ली गई व समिति के माध्यम से जांच करवाते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने अत्यधिक दुर्घटना वाले स्थानों के सम्बन्ध में सभी बीडीओ/ईओ से भी आख्या प्राप्त कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश देने सहित प्राइवेट वाहनों द्वारा जाम लगाए जाने पर कार्यवाही हेतु डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया।
अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा रविन्दरनगर चौराहे सहित अन्य स्थानों पर जाम की समस्या से अवगत कराने पश्चात अपना सुझाव भी रखा गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, आरटीओ मोहम्मद अजीम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण के साथ प्रभारी अधिकारी यातायात व सीईओ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *