नायब तहसीलदार ने 120 बोरी पकड़ा सरकारी सीमेंट
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के देवीपुर चौराहे पर स्थित देवांश बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में सैकड़ों बोरी सरकारी सीमेंट (नाट फार सेल) रखे जाने की सूचना मिली। इसकी सूचना जिला के आला अधिकारियों को हुईकिन्तु उनके आने में देरी होने के कारण मौके का फायदा उठाकर दुकान मालिक आनन-फानन में सीमेंट को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर ले जाने लगा। बहरहाल देवीपुर चौराहे से लगभग 500 मीटर दूरी पर नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी पनियरा पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर अजय सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दुकान में बहुत दिनों से यह कार्य हो रहा था जिसकी तलाश प्रशासन को काफी दिनों से थी । सूचना के मुताबिक पर सरकारी सीमेंट को इस दुकान में मंगाकर फुटकर के भाव बेच दिया जाता है जिसमें एक कोई रैकेट काम कर रहा है। सीमेंट को रात में लाकर उस दुकान में रख देता है और दुकानदार उसे खुदरा भाव में बेचता है जो फायदा होता है उसका बंटवारा कर लिया जाता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस दुकान में सीमेंट रखा जाता है उस दुकान का कोई कागजात भी नहीं है जो अपने आप में जांच का विषय है। यह अलग बात है आज यह गोरख धंधा को प्रशासन की नजर में आ गया और प्रशासन ने उसे पकड़ लिया। इस संबंध मे नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी ने बताया कि 120 बोरी नाट फार सेल सिमेंट बरामद हुआ है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी ।


