Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

कुशीनगर! भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला सुबह 10 बजे के बाद आसमान से मानो आग बरसने लग रही है 12 बजे के बाद लगभग 5 बजे तक कस्बों, बाजारों, चौराहों के साथ ही सडकों पर सन्नाटा पसरा जा जा रहा है जिसके छोटे मझोले दैनिक कारोबारियों पर भी बुरा असर पड चुका है। जनपद के सभी तालाब, पोखरे और ताल तलैया भी सूख गए है जिससे जानवरों को भी प्यास नही बुझ रही है सरकार यदि सभी तालाब और पोखरे को नहरों के माध्यम से जल संग्रहण करवा देती तो शायद जल स्तर भी बरकरार रहता जानवरों की प्यास बुझ जाती लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नही है! गांव के बुजुर्ग कह रहे हैं कि इतनी प्रचंड गर्मी पहले कभी नही देखी गयी जो आज देखने को मिल रही है कुछ सम्भ्रान्त लोगों का कहना है कि ईंट भठ्ठा मालिकों और वन माफियाओं ने सभी बडे बडे बाग बगीचे काट लिये सडकों के चौडीकरण होने से सडकों के किनारे लगे सभी बडे बडे बृक्ष काट डाले गए जिसका खामियाजा आज आम जनमानस झेल रहा है। दोपहर के बाद गरम लू भरी हवाएं आमजन को झुलसा दे रही हैं अस्पतालों मे मरीजों की संख्या भी बढ चली है अतिसार जैसे गम्भीर संक्रमणकारी बिमारियों की बढने की आशंका बलवती हो चुकी है हैडपंप भी अब सूख चले है पानी कम निकल रहा है सरकार को इस भीषण गर्मी से उत्पन्न आमजन की परेशानियों को दूर करने के लिए कदम उठाना चाहिए!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे