एक वृक्ष दस पुत्रों के समान – दीपक कुमार

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों ने वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ का लिया संकल्प

एक वृक्ष दस पुत्रों के समान – दीपक कुमार

हरपुर तिवारी,महाराजगंज। परतावल विकास खण्ड अंतर्गत हरपुर तिवारी में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक महाराजगंज में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों ने वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ का संकल्प लिया। जौनपुर की संस्था वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन के संस्थापक महेश गुप्ता जौनपुरी के मार्गदर्शन में गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष(राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संचालक) रोहित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय कैंपस में प्रकृति प्रेमी छात्र/छात्राओ द्वारा विश्व जगत शांति हेतु वृक्षारोपण किया गया। 3 नीम, दो अमरूद, दो आम, दो अशोक और विभिन्न प्रजाति के फूल/पत्तियों के लगभग 20 पौधे लगाए गए। साथ ही साथ सभी विद्यार्थियों ने यह भी संकल्प लिया कि सभी बृक्षो/पौधो का समय समय पर देख-रेख करते रहेंगे और बड़े होने तक उचित खाद पानी देते रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक दीपक कुमार ने मानव जीवन के लिए बृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अध्यापक जितेंद्र गौर, इनामुल्लाह खान, अध्यापिका खुशनुमा खातून और प्रकृति प्रेमी विद्यार्थियों का सहयोग सराहनीय रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *