15 दिवस में कम से कम 05 बड़े विद्युत बकायेदारों से करें वसूली, एफआईआर भी दर्ज कराएं – जिलाधिकारी
कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई बैठक दौरान दैनिक विद्युत आपूर्ति के स्थिति की अलग अलग जानकारी डिवीजनवार/ तहसील मुख्यालयों/ ग्रामीण क्षेत्रों की ली गई, जिला मुख्यालय पर विद्युत आपूर्ति 22 घण्टे बताए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा सन्देह व्यक्त किया गया तथा निर्देशित किया गया कि छोटी-छोटी समस्याओं के कारण विद्युत बाधित हो जाता है, जिसे कम समय मे आसानी से ठीक किया जा सकता है।उन्होंने आगाह किया कि गलत डाटा देने पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने विद्युत बिल की वसूली, बिल डेटा में गड़बड़ी के सुधार हेतु टारगेट, मीटर रीडर डोर टू डोर , मीटर चेंजिग के कार्यों की जानकारी ली गई। जनपद में विद्युतीकरण/ अन्य कराए जा रहे कार्यों हेतु नामित एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि अभी 300 वर्कर ही कार्य कर रहे हैं जिनके माध्यम से बिलिंग/नए कनेक्शन/ मीटर चेंजिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा एजेंसी के धीमी गति से हो रहे कार्यों, मैनपावर की कमी, नए विद्युत कनेक्शन में लापरवाही सहित अन्य कमियां पाई गई जिसे एक मौका देते हुए आगाह किया गया कि कार्यों में सुधार/प्रगति लाएं अन्यथा एजेंसी बदलने में ज्यादा समय नही लगेगा। उन्होंने प्रत्येक दिन का डाटा उपलब्ध कराने हेतु एक व्यक्ति को नामित करने का निर्देश भी दिए ताकि कार्यों के प्रगति की जानकारी मिलती रहे बकाया विद्युत बिल की वसूली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ को सम्बन्धित एसडीएम के साथ मिल कर वसूली हेतु रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी एसडीओ को 15 दिवस में कम से कम 05 बड़े बकायेदारों से वसूली किये जाने सहित नए कनेक्श हेतु आमजन में प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराए जाने का निर्देश दिए। समीक्षा दौरान बड़े बकायेदारों की संख्या, माहवार विद्युत जांच, कितने पर कार्यवाही/एफआईआर दर्ज, केवाईसी,काल सेंटर आदि की भी जानकारी ली गई, तथा अधि0 अभि0 सहित सभी एसडीओ/जेई, को कार्यों के तरीके में बदलाव लाकर कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी , अधि0 अभि0 विद्युत पड़रौना , कसया, सहित समस्त एसडीओ/जे0ई0/ए0ई0 व अन्य सभी सम्बन्धित उपस्थित रहे।


