Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुंडी में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

कुंडी में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

कुंडी में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा क्षेत्र के मुजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम सभा सतगुरु में लगभग 25 वर्षीय कमलेश निषाद ने सोमवार को रात्रि में खाना खाने के बाद गले में गमछे से छत की कुंडी में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन तुरंत से इलाज के लिए लेकर दौडते रहे परंतु उसकी ईह लीला समाप्त हो चुकी थी। जब सुबह हुआ तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज मुजुरी रोहित यादवव थानाध्यक्ष पनियरा स्वतंत्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर सीओ सदर अनुज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। कमलेश निषाद के पिता रामकिशुन निषाद दो शादी किये हैं। पहली पत्नी मर चुकी है मृतक पहली पत्नी का पुत्र था। दूसरी पत्नी से दो लड़की और एक दिव्यांग लड़का है। मृतक की शादी इसी वर्ष 17 मार्च को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरखपुरा के टोला खजुही पर हुई है। बताया जा रहा है कि कमलेश निषाद घरेलू टेंशन के कारण यह कदम उठाया है। थानाध्यक्ष पनियरा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। वैसे इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे