नगर के सर्वांगीण विकास और अपने मान सम्मान रक्षा के लिए निर्दल प्रत्याशी के साथ उमड़ा जनसैलाब

नगर के सर्वांगीण विकास और अपने मान सम्मान रक्षा के लिए निर्दल प्रत्याशी के साथ उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज: जिले के नगर पंचायत पनियरा से चेयरमैन पद के प्रत्याशी वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन कुमार मौर्य के साथ सोमवार को एक चुनावी जनसभा के बाद नगर के सर्वांगीण विकास और अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनसैलाब को देख जहां पूरे नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा वही चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन कुमार मौर्य ने कहा कि मुझे कोई नेता नहीं बनना है बल्कि आपके बीच में रह करके आपका बेटा के रूप में समाज सेवा करना है उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए अपने मासूम बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए 4 मई 2023 को अपना बेटा समझकर एक बार सेवा का अवसर जरूर दीजिएगा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने आपके आशीर्वाद से 15 से 20 सालों तक किसी न किसी पद पर रह कर राजनीति किया उन लोगों में से कोई एक भी व्यक्ति अगर जनता के बीच रह कर समाज सेवा करने का काम किया हो तो आज हम जैसे गरीब प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में नहीं उतरना पड़ता। लेकिन उन लोगों ने समाज सेवा के नाम पर सिर्फ और सिर्फ सरकार के द्वारा विकास कार्यों के मध्य में आया धन बंदरबांट करने का काम किया। जरूरतमंद लोगों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में नाकाम रहे। जिसके कारण आज उनकी कार्यप्रणाली को लेकर जनता में आक्रोश है। जिसके कारण निर्दल प्रत्याशी होते हुए भी मुझे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जनता उन नेताओं की कार्यप्रणाली को भलीभांति जान चुकी है कि पिछले 10 से 15 सालों में उन लोगों ने क्या किया है और क्या कर सकते हैं। जिसको लेकर अब जनता नए प्रत्याशी का चयन करने जा रही है और दारू रुपया पैसा बांटने वालों को सबक सिखाने जा रही है।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन कुमार मौर्य ने यह भी कहा कि अगर जनता का प्यार और सम्मान मिला तो शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत उन सभी कन्वेंट स्कूलों में भी गरीब परिवार के मासूम बच्चों को भी निशुल्क शिक्षा दिलाने का काम करेंगे। नगर के सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास और शौचालय का लाभ दिलाने का काम करेंगे। विधवा वृद्धा विकलांग लोगों को पेंशन दिलाने का काम करेंगे गली मोहल्ले का सभी नाली आरसीसी रोड बनवाने का काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से गांव का कचरा साफ हो रहा है उसी तरह से गांव की समस्याओं को भी साफ करने का काम करेंगे। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सबको सरकार के द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करूंगा। इस बार जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है बल्कि उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली है जो पिछले 10 से 15 सालों में विकास का झूठा वादा करके जनता के साथ धोखा देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *