जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी के चल रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी के चल रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी के द्वारा आज उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी के चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान प्रशिक्षण कक्ष में जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण संबंधित सवाल जवाब किए। उनसे पीठासीन अधिकारी के कार्य व दायित्व, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी के कार्य के बारे में पूछा। स्याही, टेंडर वोट, चैलेंज आदि के बारे में जाना गया। बैलेट पेपर, कितने तरीके का मतपत्र, मतपत्र का रंग , मतदान शुरू और समाप्त होने के वक्त अनाउंसमेंट, पीठासीन डायरी, इत्यादि के बारे में जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से पूछा। जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान हेतु निर्देशित करते हुए बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपने अपने कार्य और दायित्व के बारे में जानना जरूरी है। मतदान केंद्र पर अपनाए जाने वाले ऐहतियातो का भी निर्देश जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को दिया।इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, डीडीओ कल्पना मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *