Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण

एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण

एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा में अंतिम दिन हो रहे नामांकन स्थल का एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान रिटर्निग आफिसर को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए कि प्रत्याशी के नामांकन दाखिल के दौरान सिर्फ प्रस्तावक के अलावा कोई और न आने पाएं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे सभी प्रपत्र की गहनता से जांच पड़ताल कराई जाएं। नामांकन स्थल के बारे पुलिस विधिवत निगरानी करें अनावश्यक भीड़ को परिसर में इकट्ठा न होने दे। इस दौरान थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, एआरओ विजय कुमार चौधरी, गिरजेश कुमार, श्याम उपाध्याय, उप निरीक्षक मोहम्मद यासीन, विजय कुमार आदि मौजूद थे ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे