आर के इंटरमीडिएट कॉलेज- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जल दिवस

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जल दिवस

जल है तो कल है – मीना सिंह

हरपुर तिवारी, महाराजगंज। बनारस की संस्था काव्य प्रहर के सह-संस्थापक केशव विवेकी जी के मार्गदर्शन से जनपद महाराजगंज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता व वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन महाराजगंज के सह-संयोजक कु० मीना सिंह के नेतृत्व में जनपद महाराजगंज के विकास खण्ड परतावल में स्थित आर०के० इंटरमीडिएट कॉलेज हरपुर चौक में विश्व जल दिवस के अंतर्गत निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें फौजिया फरहत प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान यासमीन परवीन, तृतीय स्थान आलोक वर्मा एवं तनु गुप्ता व संजना गौतम को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। मेधावीयों को मीना सिंह के द्वारा छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर के उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ छात्रों व पूरे विद्यालय परिवार को जल के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई, इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में शिकायत पेटिका, सुझाव पेटिका एवं विज्ञान नवाचार पेटिका में अपने उचित विचार सांझा कर विद्यालय परिवार को विकास की नई दिशा देने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती जरूरत है उसे सही समय पर सही जगह निखारने की। वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र गौड़ ने भी अपने विचार विद्यार्थियों से साझा किया।
जल संरक्षण दिवस के कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक दीपक कुमार,यू पी सिंह, सुधीर पाण्डेय, प्रभाकर प्रजापति, अजमल रजा, तालीम अंसारी, सुभाष राय, इनामुल्लाह खान और अध्यापिकाओं में सरोज कन्नौजिया, रेखा सिंह, पूनम यादव, आरती वर्मा, रजनी कसौधन, रबीना, खुशनुमा, नीलम, सलमा आदि लोग उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *