Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउधारी शराब नहीं देने पर मुनीब को पीटा

उधारी शराब नहीं देने पर मुनीब को पीटा

उधारी शराब नहीं देने पर मुनीब को पीटा

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआचांप के छावनी टोले के पास स्थित चौराहे पर देशी शराब की दुकान पर शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे उसी गांव के एक मनबढ़ युवक द्वारा मुनीब से उधार में शराब की मांग की गई। जब मुनीब ने उधार में शराब देने से मना किया तो उक्त मनबढ़ युवक आग बबूला हो गया और मुनीब को देख लेने की धमकी देते हुए वहा से चला गया। मुनीब श्रवण ने पनियरा पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि फिर उसके बाद उक्त मनबढ़ युवक अपने साथ अन्य लोगो को लेकर शराब भट्ठी पर पहुंच गया और शराब भट्ठी की दुकान में घुसकर मुनीब के साथ मारपीट करते हुए शराब की पेटियां तोड़ दी और दुकान में भी तोड़ फोड़ किया फिर गल्ले में रखा रुपया लेकर फरार हो गया । मुनीब का आरोप है कि उक्त मनबढ़ युवक के खिलाफ पनियरा थाने में पहले से कई गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं। मामले में पीड़ित ने पनियरा पुलिस को तोड़फोड़ व गल्ले से बिक्री का सारा रूपया निकाल लेने की लिखित तहरीर दी है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे