Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बगहिया में दो भाइयों के बीच...

भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बगहिया में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, जमीन के विवाद में लाठी से पीटकर भाई की हत्या

भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बगहिया में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, जमीन के विवाद में लाठी से पीटकर भाई की हत्या

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बगहिया में शनिवार की भोर में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। इस दौरान गंभीर रूप से घायल रग्घू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।भिटौली थाना क्षेत्र के बगहिया निवासी रग्घू की पत्नी गंगोत्री ने बताया कि शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर पति के भाई नंदू गुप्ता के परिवार से विवाद हो गया था। जिसके बाद से यूपी 112 पर शिकायत की गई तो नंदू गुप्ता के पुत्र बृजेश को पुलिस पकड़कर थाने ले गई थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इधर, शनिवार की सुबह फिर आरोपितों ने लाठी डंडा लेकर उनके पति रग्घू गुप्ता समेत पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में रग्घू के सिर में गंभीर चोट आई। अचेत हुए रग्घू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां कुछ देर इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रग्घू की मौत के बाद आक्रोशित स्वजन शव लेकर एसपी आवास की तरफ बढ़ते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी आतिश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और आक्रोशित स्वजन को समझा बुझाकर शांत कराया।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भूमि विवाद में दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इधर शनिवार की सुबह हुए विवाद में घायल रग्घू की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर प्राप्त है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे