जंगल सफारी के पर्यटकों की सुरक्षा भी नाकाफी
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर जंगल सफारी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वन विभाग बेखबर है। यहां जंगल घूमने के लिए दो रूट निर्धारित किए गए हैं। विभाग ने प्रति वाहन 1500 व 2000 रुपये के हिसाब से शुल्क निर्धारित किया है। जंगल सफारी का पहला रूट चौक स्थित टिकट घर से कुसमहवा गेस्ट हाउस, वनग्राम व सोनाड़ी माता मंदिर तक है। जबकि दूसरा रूट कुसमहवा गेस्ट हाउस, 24 टांगिया नर्सरी, ट्राम वे रेल चौराहा, सिंगरहना ताल होते हुए है। जंगल में घूमते समय वाहन में सिर्फ टूर आपरेटरों के निहत्थे गाइड ही पर्यटकों के साथ होते हैं। ऐसे में यदि बाघ, तेंदुआ सहित कोई हिंसक जानवर हमला कर दें, तो पर्यटकों की जान खतरे में पड़ जाएगी।जंगल में घूमने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। दर्जनिया ताला की निगरानी के लिए वन कर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाई गई है। जंगल सफारी के लिए भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम का निर्देश टूर आपरेटरों को दिया गया है।


