पत्रकार शशिकांत वारिसे पर हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा दी जाए – इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन

पत्रकार शशिकांत वारिसे पर हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा दी जाए – इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन

उस्मानाबाद, महाराष्ट्र।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उस्मानाबाद जिले की ओर से ईमेल पत्र दिया गया है। पत्र में राजापुर जिले के रत्नागिरी के दैनिक महानगरी टाइम्स के पत्रकार शशिकांत वारिसे ने दैनिक महानगरी टाइम्स में रत्नागिरी जिले के राजापुर में हो रहे रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर प्रसारित खबर से आक्रोशित होकर रिफाइनरी प्रोजेक्ट के समर्थक आरोपी पंढरीनाथ आंबेरकर ने अपनी गाडी से दुर्घटना कर के पत्रकार की हत्या कर दी गई है।
उसके बाद मे पुलिस प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ३०२ का मामला दर्ज किया गया है। उस आरोपी की पूरी पड़ताल के बाद इस मामले में और कौन-कौन शामिल है।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उस्मानाबाद जिलाध्यक्ष जुबेर शेख, जिला उपाध्यक्ष फिरोज पठान, संजय नाना शितोळे, जिला उपाध्यक्ष अहमद अन्सारी,जिला महासचिव राम थोरात, जिल्हा संघटक मनोज जाधव ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे को ईमेल द्वारा भेजे गए पत्र में यह मांग की है कि इसकी जांच कर के उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।
पत्रकारों पर हो रहे हमलों और हत्याओ को रोकने के लिए सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये। सरकार पत्रकारों का निशुल्क बीमा भी करवाएं।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उस्मानाबाद पत्रकार शशिकांत वारिसे पर हमला कर हत्या की कड़े शब्दों में निंदा व विरोध करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *