प्रभारी मंत्री ने खोटही स्थित मणिताल का भूमि पूजन कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रभारी मंत्री ने खोटही स्थित मणिताल का भूमि पूजन कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

पर्यटन की दृष्टि से रामगढ़ ताल, गोरखपुर के तर्ज पर किया जाएगा विकसित

लगभग 100 एकड़ में बने ताल का प्रभारी मंत्री जी द्वारा स्पीड बोट से किया गया निरीक्षण

पर्यटन विकास से बढ़ेगा रोजगार कुशीनगर ! उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0/जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा जी द्वारा आज विकास खण्ड रामकोला अंतर्गत खोटही में लगभग 100 एकड़ की क्षेत्रफल में अवस्थित मणिताल के पास पर्यटन के दृष्टिगत विभिन्न विकास कार्यो शिलान्यास विधिवत भूमि पूजन कर किया गया। इस क्रम में मा0 मंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

मा0 प्रभारी मंत्री जी ने मणिताल का स्पीड बोट के द्वारा निरीक्षण भी किया एवं पर्यटन के दृष्टिगत मणिताल को विकसित किये जाने के निर्देश दिए।
मा0 मंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि गोरखपुर स्थित रामगढ़ ताल की तर्ज पर मणिताल को भी विकसित किया जायेगा, उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि जनपद कुशीनगर समृद्धशाली है। उन्होनें वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी सृजन होगा।
इस अवसर पर मा0 विधायक रामकोला विनय गौड़, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अन्य अधिकारी गण तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *