बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

कुशीनगर ! बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान हेतु एलईडी वैन प्रदर्शनी को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दे रवाना किया।विदित हो कि समग्र शिक्षा के तत्वावधान में वित्त वर्ष 2022-23 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से पूरे प्रदेश में एलईडी वैन द्वारा निपुण भारत मिशन जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जनपद कुशीनगर में दिनांक 01 फरवरी से 30 दिनों तक 120 स्थलों पर एलइडी वैन प्रदर्शन किया जाना है।बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने बताया कि इस हेतुक खंड शिक्षा अधिकारी को अपने अपने विकासखंड के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उक्त एलईडी वैन के प्रदर्शन के लिए संबंधित विद्यालय के अध्यापकों को नामित कर उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित करते हुए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *