किसान सम्मान निधि के लिए किसान आधार कार्ड लिंक अपडेट करें – उपकृषि निदेशक

किसान सम्मान निधि के लिए किसान आधार कार्ड लिंक अपडेट करें – उपकृषि निदेशक

कुशीनगर। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने जनपद के समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभान्वित कृषकों को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत भारत सरकार द्वारा आगामी किश्त प्राप्त करने हेतु बैंक खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य है। उन्होनें बताया है कि ऐसे लाभार्थी कृषक, जिनके बैंक खाते में आधार अपडेट नहीं है एवं NPCI नहीं कराया गया है। उनकी अगली किस्त का भुगतान रूक सकता है। जनपद में NPCI न कराने वाले कृषकों की संख्या लगभग 80000 है। ऐसे किसानों की समस्या के समाधान के लिए इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक ( डाकघर ) द्वारा रू० 100/- में किसानों का खाता खोलने का कार्य किया जा रहा है। ये खाते आधार के साथ NPCI करते हुए खोले जायेगें।
इसके लिए सभी किसान भाई उप कृषि निदेशक कार्यालय रामपुर फार्म, हरका चौक, पडरौना कुशीनगर अथवा अपने नजदीकी डाकघर पर आधार कार्ड की छायाप्रति एवं मोबाइल के साथ सम्पर्क करें ताकि उनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्तें अनवरत प्राप्त होती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *