Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहैंडपंप रिबोर के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट

हैंडपंप रिबोर के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट

हैंडपंप रिबोर के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजनाथपुर उर्फ चरका में में हैंडपंप रिबोर मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है मालूम हो कि सरकार ने आम जनमानस को साफ व स्वच्छ जल पीने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप से शुद्ध जल उपलब्ध कराने की एक महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है परंतु वही ग्राम प्रधान व ब्लॉक कर्मियों की कर्तव्य हीनता व उदासीनता से यत्र तत्र रिबोर करा कर उसके आड में लाखों सरकारी पैसे का बंदरबांट किया गया है ग्रामवासियों से पता चला कि ग्राम बैजनाथपुर उर्फ चरका के कब्रिस्तान पर हैंडपंप रीबोर के नाम पर 31670 रुपए का भुगतान किया गया है परंतु वस्तु स्थिति इससे कुछ भिन्न है धरातल पर तो सब गोलमाल है उसके कलपुर्जे उसकी बदहाली की दास्तां खुद बयान कर रहे हैं दूसरा मामला है असबुद्दीन के घर के सामने हैंडपंप रिबोर मरम्मत के नाम पर भी पैसे का निर्गमन हुआ है परंतु उनके घर के जिम्मेदारों से पूछने पर पता चला कि रीबोर नहीं हुआ था उक्त हैंडपंप का भी रिबोर के नाम पर लगभग 31000 रुपए का भुगतान फर्म में किया गया है इस प्रकार कई और हैंडपंप हैं जहां आधा अधूरा कार्य कराकर पूर्ण भुगतान किया गया है इस संबंध मै विकास अधिकारी अमरनाथ पांडे का कहना है कि विकास कार्य के प्रति उदासीनता अक्षम्य है जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे