अज्ञात कारणों से लगी आग आभूषण सहित नगदी भी जल कर हुआ राख
सुरेन्द्र प्रसाद गोंड
कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चन्द्रौटा गांव निवासी अलीमुहम्मद के घर मे गुरुवार की देर रात्रि अचानक आग लग गई। जिसमें मकान में रखा आभूषण सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
पीड़ित ने ने बताया कि रात शाम 8 बजे वे अपने परिवार के संग रात का भोजन कर सोने चले गए। उसके बाद करीब 11 बजे घर में धुंआ भरने के कारण उनकी नींद खुली तो देखा की पूरा घर आग में जल रहा है। किसी तरह वह परिवार के लोगों के साथ घर से बाहर निकल पाए। इस बीच मकान में रखा आभूषण का कीमत 40000 व नगदी 20000 हजार बर्तन गेंहू,चारपाई चौकी पैनल,बैटरी,मोबाइल आदि लाखो रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।घर के लोगों की आवाज सुनकर ग्रामीण भी जाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि घर में आग लगने के कारण नही चला है प्रधान प्रतिनिधि नवनीत तिवारी व लेखपाल जावेद अली ने बताया कि लाखों रुपया का नुकसान हुआ। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। इस घटना में करीब लखो की संपत्ति का नुकसान हुआ है ।


