Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी की 5 बाइक व दो पंपिंग सेट के साथ तीन शातिर...

चोरी की 5 बाइक व दो पंपिंग सेट के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की 5 बाइक व दो पंपिंग सेट के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर दो थाना पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता हांथ लगी है | जनपद के भिटौली, श्यामदेउरवा पुलिस टीम ने चोरी की दो पंपिंग सेट व पांच बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद हो गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुक़दमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किये गए चोरों को पुलिस को लंबे समय से तलाश थी वे इस तरह की चोरी की घटना को काफी लम्बे समय अंजाम दे रहे थे।पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना पर दो थानों की पुलिस इन अपराधियों पर नजर बनाए थी। जैसे ही इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सलमान पुत्र रिजवान, सिराज पुत्र सराफत अली निवासी जिद्दू पिपरा व हेसमुद्दीन पुत्र खबरी लाल ग्राम डेरवा थाना भिटौली के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि श्यामदेउरवा और भिटौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की 5 बाइक व दो पंपिंग सेट बरामद हुआ है। इन शातिर चोरों के खिलाफ विभिन्न थानों पर पहले से ही अभियोग पंजीकृत है। इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे