Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआयोजित दो दिवसीय कबड्डी मुकाबले का हुआ समापन

आयोजित दो दिवसीय कबड्डी मुकाबले का हुआ समापन

आयोजित दो दिवसीय कबड्डी मुकाबले का हुआ समापन

मस्तराज शर्मा

कसया कुशीनगर!
जिले के कसया तहसील के अंतर्गत ग्राम साखोपार में स्व. अवध किशोर सिह की पुण्यतिथि पर आयोजित कबड्डी मुकाबले का आज दूसरे दिन समापन हुआ जिसमे कबड्डी के दो अलग-अलग फ़ाइनल मुकाबला हुआ जिसमे महिला वर्ग में गोरखपुर कबड्डी महिला टीम ने सिवान कबड्डी महिला टीम को तीन अंको से मात देकर महिला फ़ाइनल मुकाबला अपने नाम किया वही पुरूष वर्ग कबड्डी मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने कसया टीम को हरा कर फ़ाइनल पुरूष मुकाबला अपने नाम किया उपस्थिति सभी दर्शकों ने कबड्डी का लुप्त उठया और आयोजित कबड्डी मुकाबले का प्रशंसा किया। राजीव प्रताप सिह व मनीष प्रताप सिंह अपने पिता स्व. अवध किशोर सिह की पुण्यतिथि पर आयोजित कबड्डी मुकाबले का आयोजन किये जिसका चारो तरफ लोगो ने प्रसंशा किये । आज के मुख्यअतिथि समाज सेवी व वर्लिवेट कंपनी के मालिक डा.परशुराम सिंह और किसान नेता पूर्व मंत्री राधेश्याम सिह ने स्व. अवध किशोर सिह की स्मारक पर मालार्पण किये और खिलालियो से परिचय प्राप्त किये आयोजित कबड्डी मुकाबले का प्रशंसा किये। कुशीनगर महोत्सव समिति का अध्यक्ष विनय राय,भाजपा नेता संजीव पाण्डेय,पूर्व ब्लाक प्रमुख कसया डॉ.प्रियेश त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख तर्कुलवा राजन त्रिपाठी आदि लोगो ने खिलाड़ियों का उत्साह बढाया। नरसिंह शर्मा व दुर्बल यादव निर्णायक की भूमिका में रहे। लाइनमैन के रूप में मोहम्मद सैफ, मोसाहब,सुभम ,भागीरथी रहे। मैच का संचालन अवधेश चौधरी व अजीमुल्लाह अंसारी ने किये। इस दौरान राजीव प्रताप सिंह संतोष प्रताप सिंह, अवधेश सिंह पंकज सिंह, लालबाबू चौधरी, अजय कुमार, असद अंसारी, राजन श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, संजय सिंह,शैलेश श्रीवास्तव, नरेश पटेल, बिनय पाण्डेय, आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे