अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की बैठक सम्पन्न

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की बैठक सम्पन्न

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर ! राजस्व वसूली से जुडे समस्त विभागीय अधिकारियों का दायित्व है कि दिये गये लक्ष्यों के अनुरुप वसूली सुनिश्चित करायें। यदि किसी भी विभागीय अधिकारियों द्वारा वसूली में शिथिलता बरती गयी तो निश्चित ही कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में वसूली से जुडे सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की गहन समीक्षा करने के दौरान अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने दिया । उन्होंने जोर देते हुऐ कहा कि राजस्व वसूली से ही सरकार द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसलिए राजस्व वसूली को सभी विभागीय अधिकारी प्राथमिकता से लें और विशेष रुचि लेकर वसूली करके अपने लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि क्रमशः खनन, विद्युत, एवं परिवहन की वसूली लक्ष्य से कम है, इस पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रत्येक दशा में वसूली कर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन की समीक्षा दौरान पाया गया कि जनपद प्रदेश में 5 वें स्थान व मंडल में प्रथम स्थान पर है। आबकारी विभाग की समीक्षा दौरान जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि जनपद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, इस दौरान प्रवर्तन के कार्यों अंतर्गत अपर जिलाधिकारी ने तमकुहीराज क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर खड़ी लग्जरी गाड़ियों का न0 ट्रेस कर पता लगाने हेतु निर्देशित किया, साथ ही कार्यवाहियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसी प्रकार, एआरटीओ, विद्युत, वन विभाग, मंडी, खनन, सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डीएफओ अनिल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी खडडा, भावना सिंह, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय, उपजिलाधिकारी तमकुहीराज व्यास नारायण, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत
आबकारी अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *