Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्वहितकारी परिवार का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन अप्रैल मे

सर्वहितकारी परिवार का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन अप्रैल मे

सर्वहितकारी परिवार का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन अप्रैल मे

कुशीनगर! राष्ट्रीय सामाजिक महासंगठन सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन केन्द्रीय कार्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और महराजगंज जनपद मे जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन करने की अनुमति प्रदान कर दी है जिला पदाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि जिला पदाधिकारी अभी से वार्षिक सम्मेलन करने की तैयारी मे लग जाएं!विदित हो कि सर्वहितकारी अवधारणा को फलीभूत करने राष्ट्र सेवा, समाजसेवा, अधिवक्ता हितों की रक्षा और पत्रकार हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से सर्वहितकारी परिवार अस्तित्व मे आया है सर्वहितकारी परिवार के रुप मे तेजी से जनसामान्य मे लोकप्रियता हासिल कर रहा है सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद (सागर) ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि संगठन सम्पूर्ण भारतवर्ष मे प्रगतिपथ पर बढ रहा है संगठन महिला सशक्तिकरण, यूवा खेलकूद प्रोत्साहन, यूवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने, पत्रकार हितों की सुरक्षा, अधिवक्ता हितों की रक्षा के साथ सरकारी और गैरसरकारी संस्थानो से मिलकर सहभागिता करते हुए सामाजिक उत्थान के लिए भी काम करता है!सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का स्थापना दिवस आगामी 25 अगस्त 2023 को मनाया जाना है जबकि उसके पहले जिला वार्षिक सम्मेलन अप्रैल मे ही सम्पन्न कर लिए जायेंगे जिस भी जिला ईकाई ने जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन करने की अनुमति मांगी थी उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर केन्द्रिय कार्यालय ने अनुमति प्रदान कर दी है साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि पदाधिकारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी करनी शुरू कर दें!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे