धीमी प्रगति हेतु साइट इंचार्ज को जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

धीमी प्रगति हेतु साइट इंचार्ज को जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

स्वच्छ पेयजल हेतु जल निगम की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जनपद में स्वच्छ पेयजल हेतु जल निगम की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में स्वच्छ पेयजल मिशन के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।इस क्रम में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष परियोजनाओं की धीमी प्रगति व मानव संसाधन में बढ़ोतरी नहीं किये जाने पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा सूचीबद्ध कंपनी एन सी सी लिमिटेड के ए जी एम भूपेंद्र सिंह तथा प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र उपाध्याय को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जब पैसे दिए जा रहे हैं तो कार्य समय से पूर्ण होने चाहिए। जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तय अवधि में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।इस क्रम में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अनुराग गौतम को जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यो की रिपोर्ट सौंपने को कहा तथा उन परियोजनाओं पर जहां पाइपलाइन पूर्ण होने के बावजूद फंक्शनल नहीं हो रहा है, रिपोर्ट सौपें जाने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने संबंधित कंपनी के साइट इंचार्ज से भी वार्ता की तथा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य प्रगति के बारे में जाना व कार्य की धीमी प्रगति हेतु साइट इंचार्ज को भी फटकार लगाई।जिलाधिकारी ने कहा कि जल निगम की परियोजनाओं के संदर्भ में किसी प्रकार की समस्या यदि प्रशासन स्तर पर हो तो उसका समाधान किया जाएगा, किंतु कार्य नहीं करने पर, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति और कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्यवाही के लिए भी तैयार रहें।जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में अनावश्यक विलंब और लगातार निर्देशों के बावजूद कार्य पूर्ण नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को कंपनी एनसीसी के ए जी एम, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दैनिक बैठक किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा नियमित रूप से बैठक बुलाकर समस्याओं का समाधान किया जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम, व सभी संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *