Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनपद में वृहद रोजगार संवर्धन हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

जनपद में वृहद रोजगार संवर्धन हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

जनपद में वृहद रोजगार संवर्धन हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह की प्रगति समीक्षा तथा जनपद में वृहद रोजगार संवर्धन हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट ली गई।जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा संदर्भ में आयोजित प्रतियोगिताएं के संदर्भ में भी जानकारी ली।जिलाधिकारी ने बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम तथा ए आर एम पडरौना डिपो को जनपद के बस स्टैंड में टॉयलेट, यूरिनल, महिला शौचालय की सुविधाओं के बारे में जाना तथा साफ सफाई व मेंटेनेंस के निर्देश दिए। नगर निकाय कार्यालय व तहसीलों में शौचालय पुरुष/ महिला की व्यवस्था हेतु अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया।बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार से जिलाधिकारी ने जनपद में रोजगार संवर्धन हेतु वृहद रोजगार मेलों के आयोजन के संदर्भ में जानकारी ली तथा जनपद में बृहद रोजगार मेलों के आयोजन के सापेक्ष आने वाली कंपनी तथा युवाओं को मिलने वाले रोजगार, वेतन आदि के संदर्भ में पूछा।जिलाधिकारी ने सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों की सूची निकालकर पंचायत सहायकों के माध्यम से इस संदर्भ में जागरूकता प्रसार के लिए कहा। अधिशासी अधिकारियों को आगामी रोजगार मेला के आयोजन हेतु बैनर, पोस्टर के माध्यम से चौक चौराहों पर प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया। कौशल विकास मिशन के तहत परियोजना निदेशक डूडा वेद प्रकाश यादव को प्रशिक्षण केंद्रों पर अधिकारियों के विजिट करवाए जाने हेतु निर्देशित किया। विदित हो कि जनपद में आगामी महीने में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे