लोक अदालत21 जनवरी को
ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रशांत कुमार द्वितीय ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से सिर्फ आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अतः आर्बिट्रेशन से संबंधित लंबित वादों के संदर्भ में विशेष लोक अदालत में उपस्थित हो निस्तारित कराकर विशेष लोक अदालत को सफल बनावे।


