युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर द्वारा आयोजित

युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर द्वारा आयोजित

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर! जिला युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम पडरौना (कुशीनगर) युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर द्वारा श्याम अतिथि भवन पडरौना में तीन दिवसीय जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से 40 युवक-युवतियों का युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिवस में उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रवक्ता प्रो.सी.बी सिंह एवं जिला खेल अधिकारी रवि निषाद जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार व अन्य अतिथियो की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद के चित्र का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर आए हुए प्रतिभागी में संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी ने सभी का परिचय प्रदान कर विभाग की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया मुख्य अतिथि डॉ. सी. बी. सिंह ने युवाओं से अपील किया कि अपना बहुमूल्य समय का उपयोग राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़कर देशहित में लगाये एवं समाज व देश के लिए उपयोगी सिद्ध हो। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में राज्य प्रशिक्षु विश्वास पाठक व आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक लेखराज सिंह एव जिला प्रशिक्षक अवधेश कुमार गिरि ने निर्धारित विषय अनुसार अपने अपने विचारों को रखते हुए युवाओं के स्वयं विकास हेतु उचित मार्गदर्शन दिया । द्वितीय दिवस में जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ रवि प्रताप राय एवं फायर ब्रिगेड से विश्वास यादव एवं ओमवीर सिंह ने आपदा एवं आग से बचाव का क्रियात्मक उपाय करके दिखाया एवं युवाओं से अभ्यास भी कराया। आज कृत्य दिवस का शुभारंभ एवं समापन सत्र के अतिथी रवि निषाद क्रीड़ा अधिकारी कुशीनगर जी रहे। एवं अपने संबोधन से मुख्य अतिथि ने युवाओं से कहा कि आप खेल से जुड़कर अपना स्वास्थ्य एवं कैरियर दोनों का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन युवाओं द्वारा स्वागत गीत व उद्धभावन से किया गया। तथा सभी युवाओं को प्रमाण पत्र एवं कि प्रदान किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में N.Y.V. मनीषा त्रिपाठी, काजल गुप्ता ,सीमा गोड, जानकी यादव, पूजा सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप कुशवाहा, आशुतोष, अभिषेक सिंह, विकास कुशवाहा विनय चौहान आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार गिरि ने किया तथा स्वागत एवं धन्यवाद अपील जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने किया राज्य प्रशिक्षक विश्वनाथ पाठक योग प्रशिक्षक लेखराज सिंह Nyv भुवनेश्वर कुमार ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *