Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखबर का असर दुकान पर चढ़ कर डॉक्टर व उनके भाई को...

खबर का असर दुकान पर चढ़ कर डॉक्टर व उनके भाई को पीटने वाले दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर का असर : दुकान पर चढ़ कर डॉक्टर व उनके भाई को पीटने वाले दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोरखपुर:-यूपी के गोरखपुर जनपद से बडी खबर
भटहट में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर 7 दिसम्बर को कुछ दबंगो ने अपने अन्य साथियों के संग 7 दिसम्बर की देर शाम को जम कर पीट दिया था । और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे । जिसमें पीड़ित ने तत्काल डायल 112 को सूचना देते हुए भटहट पुलिस चौकी व थाना गुलहरियाँ में तत्काल जा कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी । मामले को सोशल मीडिया टाइम्स ने प्रमुखता से लिखा था जिसका असर रहा कि आज गुलहरियाँ थाने में दबंगो के खिलाफ कार्यवाही पुलिस ने कर दी । मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद 8 दिसम्बर को आरोपियों के खिलाफ नामजद धारा 323 , 504 , 506 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया ।बताते चले कि थाने पर दी गयी तहरीर के अनुसार कमाल अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी भटहट का छोटा भाई नफीस अहमद अंसारी सऊदी अरब में रहता था जहाँ पर उसका निधन हो गया है शव को घर लाने के लिए परिजन काफी परेशान है जबकि मृतक युवक के ससुराल के लोग शव का अंतिम संस्कार पैतृक स्थल पनियरा में नही करवाना चाह रहे हैं उनका कहना है कि पहले प्रॉपर्टी में हिस्सा मिल जाये तब शव को लाया जाए । इसी बात से खुन्नस खाये ससुराल पक्ष से 4 नामजद व कई लोग गोलबंद होकर भटहट स्थित दुकान पर पहुँच कर जम कर मारा पीटा और मारपीट करके मौके से फरार हो गए थे । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गुलहरियाँ मनोज कुमार पांडेय से पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि घटना संज्ञान में है उपरोक्त मनबड़ो के खिलाफ कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस चौकी भटहट के प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है । उन्होंने कहा कि उक्त घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे