जंगल में बन्द डब्बे में मिला नर कंकाल,मचा हड़कंप

जंगल में बन्द डब्बे में मिला नर कंकाल,मचा हड़कंप

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर डायरेक्ट मर्डर में नामजद अपराधियों और मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त के बाद लगातार पर्दाफाश करने वाली पुलिस कई बार अज्ञात लाशों के चक्कर मे परेशान हो जाती है। जिस स्पीड से केस की शुरुआत होती है उससे लगता की चंद घण्टो में पुलिस मक़तूल की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी लेकिन समय बीतता रहता है और फाइल पुरानी होती है। कुछ ऐसा ही मामला शनिवार को पनियारा जंगल में डब्बे से बरामद हुये नर कंकाल की है। जंगल में शव मिलने की सूचना पर बिजली की रफ्तार से मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब उन्हें पता चला कि बॉडी पूरी तरह से सड़ चुकी है।जंगल की खाई में पड़े टिन के डब्बे से नर कंकाल को निकला गया तो दिमाग और चकरा गया। डब्बे से नर कंकाल के साथ साथ दो बैग और महिला पुरुष दोनो के कपड़े भरे होने की वहज से अभी तक यह कह पाना मुस्किल है कि यह कंकाल महिला का है, या पुरूष का। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो जाएगा। लेकिन उसके लिए सभी को 72 घण्टे का इतंजार करना ही पड़ेगा। लेकिन कातिल ने बड़े ही साफगोई से उस घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। बभनौली भटहट मार्ग से डेढ़ किलोमीटर अंदर जंगल में इस नर कंकाल के बरामद होने के बाद पनियरा पुलिस की कई टीमें आसपास सर्च कर रही हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही उसके साथ पास बरामद कपड़े एवं अन्य वस्तु के माध्यम से उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है कि पुरुष है या महिला लेकिन फिर भी मामले में जल्द ही कार्रवाई करते हुए खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *