दो विभागों के जंजाल में फंसकर रुका है बभनौली जंगल में सड़क निर्माण कार्य
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा विधान सभा क्षेत्र का सर्वाधिक चर्चा का विषय बना बभनौली-भटहट मार्ग भारत सरकार के केन्द्रिय वित्त राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद पंकज चौधरी व भाजपा विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा जनता की समस्या के समाधान के लिए अथक प्रयाव से टू लेन पास कराया था, वह वन विभाग के एनओसी स्कूल के अभाव में कई महीनों से वांकी रेंज के जंगल में लगभग 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य रूका पड़ा है। इस सम्बंध में पीडब्लूडी के जे.ई. डीएन सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पहले तो वन विभाग ने यह अड़ंगा लगाया कि जितनी भूमि एक लेन के बजाये टू लेन में प्रयोग की जा रही है उतनी भूमि जिला प्रशासन वन विभाग को पहले दे। जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार ने माह जुलाई में ही वन विभाग को जितनी भूमि बनती थी उतनी भूमि हैण्डओवर करा दी गयी। सारी विभागीय औपचारिकताओं कीपूर्ति कर वन विभाग को एनओसी के लिए कई महीने से पत्रात दिया गया है लेकिन वन विभाग ने एनओसी जारी नहीं किया। इतना ही नहीं पीडब्लूडी विभाग के ठेकेदार बभनौली से भटहट तक जंगल के दोनों ओर जब सड़क निर्माण पूरा कर लिये तो जंगल में जब एक लेयर गिट्टी विछायी जा रही थी तोबकौल जे.ई. श्री सिंह वन विभाग ने सड़क निर्माण कार्य रोक दिया।इस सम्बंध में जब डीएफओ गोरखपुर से विकास यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहाकि एनओसी के सारे पत्रजात भारत सरकार के नोडल अधिकारी जो लखनउ में बैठते हैं वहाँ भेज दिया गया है। मेरे स्तर से कोई लापरवाही नहीं है। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि इस सम्बंध में लगभग तीन माह पहले भी जब आपका पक्ष लिया गया था तब भी आपने यही बात बताया थी। तो फिर पेंच कहाँ अटका है ? इस पर उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण मेरी प्राथमिकता में है। अगले हफ्ते मैं व्यक्तिगत प्रयास कर करा दूंगा। उधर विभाग के ठेकेदार का कहना है कि जब ज्यादा ठंडक पड़ने लगेगी तो उनको काम करने में काफी दिक्कत होगी। वैसे भी निर्धारित समय सीमा से अधिक समय हो गया है। जितनी देरी हो रही है उतना ही उनका नुकसान हो रहा है। क्षेत्रीय जनों ने दो विभागों के अधिकारियों सहित जिलाधिकारी महराजगंज व अन्य जिम्मेदारों से जनहित में उक्त सड़क को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग किया है।


