Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहैदराबाद कमाने जा रहे दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत,एक...

हैदराबाद कमाने जा रहे दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत,एक घायल

हैदराबाद कमाने जा रहे दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत,एक घायल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बसडीला निवासी दो युवकों की बुधवार की सुबह एक मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि उनके एक साथी के घायल होने की बात बतायी जा रही है। घायल युवक का कहाँ इलाज चल रहा है यह पता नहीं चल सका है। घायल युवक मृतकों में से एक का मामा लगता है। जो पनियरा के थकहिया का निवासी बताया जा रहा है। जब इस घटना की सूचना परिजनों व गाँव वालों को लगी तो घर में रोने-चिल्लाने की आवाज से कोहराम मच गया। वहीं पर बसडोला गाँव में शोक का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया टाइम्स के चीप एडीटर को मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बसडीला निवासी लगभग 22 वर्षीय अमित उर्फ सोनू पुत्र अमरजीत साहनी, लगभग 35 वर्षीय मदन साहनी पुत्र मोती साहनी व मोहन साहनी पुत्र राजमन उर्फ रजई साहनी बुधवार को सुबह घर से लगभग 4 बजे एक हो बाईक से ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन गोरखपुर के लिए जा रहे थे। हैदराबाद कमाने जा रहे युवकों की ट्रेन 6.30 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़नी थी। इस बीच गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के झंगिया बाजार में एक ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से सुबह लगभग 5 बजे टकरा गये और ट्राली के अन्दर जा घुसी बाइक तो बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो ही गयी उस पर बैठे अमित उर्फ सोनू तथा मदन साहनी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक मोहन साहनी जो अमित उर्फ सोनू का रिश्ते में मामा लगता है वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर गुलरिहा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बावत थानाध्यक्ष गुलरिहा थानाध्यक्ष के सीयूजी नम्बर पर काल करने पर थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर कि क्या इस सम्बंध में कोई मुकदमा दर्ज हुआ है तो उनका कहना था कि ये लोग खुद ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसे तो मुकदमा किसके खिलाफ लिखा जाये।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे