Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधान ताल में होगी गड़बड़ी तो केंद्र प्रभारी पर होगी कार्रवाई,एसडीएम सदर...

धान ताल में होगी गड़बड़ी तो केंद्र प्रभारी पर होगी कार्रवाई,एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम

धान ताल में होगी गड़बड़ी तो केंद्र प्रभारी पर होगी कार्रवाई,एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम राजकीय धान क्रय केंद्र सतगुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद मिला।उन्होंने केंद्र प्रभारी को तुरंत फोन किया और निर्देश दिया कि तत्काल अभी धान तौल कराएं इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।धान क्रय केंद्र पर कुछ लोगों ने मछली की दुकान रखकर अतिक्रमण कर लिया था।उन्होंने पुलिसकर्मियों व सफाई कर्मियों को बुलाकर क्रय केंद्र की जमीन से अतिक्रमण को खाली करवाया।उन्होंने मछली दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि अगर दोबारा परिसर में मछली बेचेंगे तो आप लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।उप जिलाधिकारी सदर अपनी उपस्थिति में 55 कुंटल धान का ताल करवाया। आसपास के किसानों से अपील किया कि अपने नजदीकी धान क्रय केंद्रों पर ही धान का तोल कराएं।बिचौलियों को किसी भी कीमत पर धान न बेचें। इसी तरह एसडीएम सदर राजकीय धान क्रय केंद्र खैंचा पर किसानों के धान तौल की जमीनी हकीकत को देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हल्का लेखपाल की ड्यूटी लगा कर डेढ़ सौ कुंटल धान की तौल करवाया।
इस दौरान अजय कुमार,भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ, महेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान सतगुर मनोज कुमार, ग्राम प्रधान रानीपुर अमरजीत निषाद, संजय पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद, प्रमोद मद्धेशिया, गुफरान, दिवाकर,दीपक सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे