साइकिल चालक की दर्दनाक मौत गांव में पसरा सन्नाटा

साइकिल चालक की दर्दनाक मौत गांव में पसरा सन्नाटा

सुनील दत्त शर्मा

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बगहा इनार के समीप साइकिल व बाइक के आमने सामने की टक्कर से साइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। चालक चीनी मिल खड्डा में ड्यूटी करने जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ाछपरा निवासी श्याम शंकर यादव पुत्र धारी यादव उम्र लगभग 55 वर्ष अपने साइकिल से खड्डा चीनी मिल में नाईट डयूटी करने के लिए जा रहा था। जो अभी बगहा इनार के पास पहुँचा था कि लीलाधर छापरा निवासी उमेश सिंह अपने पत्नी नीलम सिंह को बाईक से बैठा कर घर आ रहे थे कि उक्त जगह पर जोरदार टक्कर हो गई जिससे साइकिल चालक की सर में गंभीर चोटें आ गयी। सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस को समय से पहुँने से लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी है तथा बाईक सवार परिवार को घायल होने पर डॉक्टरों ने जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दी है। जहां दोनों का स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना से मृतक श्याम शंकर यादव के परिवार में मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *