जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे कुशीनगर महोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कुशीनगर वार्षिक महोत्सव के संबंध में बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न विभागों से इस संदर्भ में कार्य योजना मांगी गई तथा जिलाधिकारी द्वारा उन्हें कुशीनगर वार्षिक महोत्सव के आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।वार्षिक महोत्सव के आयोजन के संदर्भ में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को अपने अपने स्तर से संगीत, स्थानीय विधाएं, कुशीनगर की ऐतिहासिक व पौराणिक जानकारियां, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार, प्रदर्शनी तथा विभिन्न प्रकार के शो के माध्यम से कुशीनगर वार्षिक महोत्सव को सफल बनाए जाने हेतु रूपरेखा बनाये जाने को निर्देशित किया।विदित हो कि जनपद में प्रदेश के कुछ जनपदों की तर्ज पर वार्षिक महोत्सव का आयोजन किए जाने की योजना है। इस संदर्भ में पूर्व जिलाधिकारी द्वारा भी पहल की गई थी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य, वाणिज्य, गन्ना, विधुत व सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।


