कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में हुआ सजीव प्रसारण

कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में हुआ सजीव प्रसारण

1354 स्टाफ नर्सों को मिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1354 स्टाफ नर्सों को लोक भवन, लखनऊ में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गए।उक्त कार्यक्रम का जनपद में कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।इस दौरान लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जनपद कुशीनगर के 15 स्टाफ नर्स क्रमशः श्रीमती रानी सिंह, प्रियंका कुशवाहा, रेखा सिंह, आभा गुप्ता, सुमन मल्ल, किरण गुप्ता, प्रीति मिश्रा, अनुराधा शर्मा, पूनम, प्रतिभा बरई, गोल्डी राय, कुमारी सीमा गुप्ता, पूजा, नेहा गौड़ व प्रियंका को मा0 विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की। नियुक्ति पत्र पाकर स्टाफ नर्सों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए स्टाफ नर्सो को बधाई दिया व उनके अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय , मुख्य चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *