बाल दिवस पर याद किये गए चाचा नेहरू
सुनील दत्त शर्मा
खड्डा, कुशीनगर। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर आज ब्लाक के सभी स्कूलों के बच्चों ने बाल दिवस के रूप में मनाया। दिन सोमवार को स्कूल कॉलेजों में विद्यालय के अध्यापकों के सहयोग से तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। और अध्यापकों ने बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दी।बताते चले कि बाल दिवस के अवसर पर तहसील के माध्यमिक विद्यालय के अलावा परिषदीय विद्यालय के बच्चे हो या मान्यता प्राप्त सभी जगह धूम रही खड्डा खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार सिंह ने कहा कि ब्लाक के सभी प्यारे बच्चे इस बाल दिवस की अवसर हंसी, ख़ुशी से अपनी शिक्षा को तरक़्क़ी लावे हमारी यही शुभकानाएं हैं। छितौनी पूर्वी के अध्यापक उदय सिंह कुशवाहा ने तरह तरह का खेल खिलाते कहा कि विद्यालय के बच्चों के लिए शानदार शिक्षा के लिए काम करता रहूँगा। इनके बेहतर भविष्य के लिए काम करना ही मेरा असली कर्तव्य है। इस अवसर पर विभिन्न खेल भी कराई। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर विजयपुर पर अखिलेश श्रीवास्तव विजयपुर-2 शिक्षामित्र रामप्रवेश, हुसैन हैदर, देवगाँव पर रामचन्द्र, आनन्द मल्ल सेखुई पर सुनील सिंह प्राथमिक विद्यालय नेबुआ रायगंज सुरेंद्र गुप्ता, छोटेलाल पांडेय छपरा अरुण कुमार आदि ने बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ब्लाक के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र मौजूद रहे।
