जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, विभिन्न योजनाओं की ली सविस्तार जानकारी

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, विभिन्न योजनाओं की ली सविस्तार जानकारी

घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की गई।उक्त बैठक में अधिशासी अधिकारियों के कार्य प्रगति का उन्होंने रिपोर्ट लिया तथा विभिन्न परियोजनाओं के संदर्भ में उनके नहीं पूर्ण होने के संदर्भ में कारण पूछा। जिलाधिकारी ने लंबित प्रोजेक्ट के जल्द पूरा किये जाने हेतु निर्देश दिए।इस क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि विभिन्न परिचालित परियोजनाओं का मौके का फोटोग्राफ व वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से करें । उन्होंने समस्त लंबित परियोजनाओं के संदर्भ में अगले दो-तीन दिनों में कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के साथ बैठक कर उन्हें मानव संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए जाएं जिससे कार्य मे गति आ सके। डी एम ने कहा कि ठेकेदार यदि समय से कार्य नहीं कर रहे हैं तो लक्षित समय खत्म होने पर पेनल्टी व नोटिस संबंधित ठेकेदार को दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजना स्थल पर जहां-जहां विवाद है वहां संबंधित उप जिलाधिकारी के साथ मिलकर समस्या का समाधान करावे।जिलाधिकारी ने जनपद में डेंगू की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित तौर पर फागिंग की जाए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में 03 दिन के अंतराल पर हर लोकेशन पर दुबारा फॉगिंग किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि फागिंग मशीन की संख्या वृद्धि कर फॉगिंग कार्य को तीव्रता प्रदान करें। इससे पहले बैठक में उन्होंने पुराने कार्य पूर्ण नहीं होने व धीमी प्रगति पर अधिशासी अधिकारी पडरौना को स्पष्टीकरण दिए जाने हेतु अपर जिला अधिकारी को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *