बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तरीय विज्ञान एवं प्रद्योगिकी प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तरीय विज्ञान एवं प्रद्योगिकी प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

हरपुर तिवारी,महाराजगंज। परतावल विकास खण्ड अंतर्गत हरपुर चौक स्थित आर के इण्टरमीडिएट कॉलेज में 14नंबर बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तरीय विज्ञान एवं प्रद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।जिसमे मुख्य अतिथि मेजर अखिलेश्वर राव समन्यवक जिला विज्ञान क्लब, अमरेन्द्र कुमार शर्मा, रामनरायन मिश्रा, अविनाश शुक्ला, सुरेन्द्र प्रसाद, रोहित कुमार, डाक्टर इशरत हुसैन, प्राधानाचार्य इरफानुल्लाह खान आदि उपस्थित रहे। इसमें बाल वैज्ञानिक प्रोजेक्ट में सरफराज अहमद ने अल्फा सीढ़ी , इरफान खान हाइड्रोलिक ब्रीज, सरवर अली कम्बाइन मशीन, समीर खान ट्रैफिक रूल, मैशर जहां स्मार्ट हाउस, नूर सबा एयर एण्ड वाटर पालूशन, निधि वर्मा नंदनी कुमारी साधना यादव ने वाटर साइकिल की प्रदर्शनी लगाकर लोगो को आकर्षित किया। साथ ही छात्र छात्राओं के द्वारा फूड स्टॉल लगाया गया जिसमे कॉफ़ी चार्ट,बर्गर, काकटेल,जेलेबी,समोसा,गाजर का हलवा,पपीता का हलवा,पानी पूरी,चाय के साथ ही गेम का भी आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिक इस मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही छात्राओ द्वारा हस्तशिल्प कला का प्रदर्शनी किया गया जिसमे दिया,रुमाल,गुलदस्ता,पोस्टर आदि का प्रदर्शनी लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *