दीवानी न्यायालय के महिला जज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दीवानी न्यायालय के महिला जज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर दीवानी न्यायालय के एक महिला जज के मोबाइल व फेसबुक पर मैसेज करना एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया है। मैसेज भेजने से परेशान जज ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपित अधिवक्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लज्जा भंग करने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए गए अंग्रेजी तहरीर में महिला जज ने बताया है कि एक अधिवक्ता करीब एक वर्ष से उनके फेसबुक व व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज करता था। पहली बार उसने फेसबुक पर 29 सितंबर 2021 को मैसेज किया था। इसके बाद से लगातार मैसेज भेजने लगा। बाद में सरकारी नंबर के व्हाट्सएप पर भी मैसेज करने लगा। 9 नवंबर 2022 की भोर में मैसेज आने के बाद जज का धैर्य टूट गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने आरोपित अधिवक्ता के खिलाफ लज्जा भंग व आईटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई है।इस सम्बंध में सदर कोतवाल रवि राय ने बताया कि आरोपित अधिवक्ता अभय प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *