Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बासी नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था...

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बासी नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बासी नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

सुनील दत्त शर्मा

खड्डा, कुशीनगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी बासी में आस्‍था की डुबकी लगाई। उसके बाद स्‍नान कर नदी घाट पर स्थित राम जानकी स्थापित मूर्ति एंव नदी घाट स्थित मंदिरों में जाकर पूजा की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जम कर खरीदारी भी किये।
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर बासी नदी में आस्‍था का सैलाब उमड़ता दिखा। लोगों ने बासी नदी में स्‍नान कर पूजा-अर्चना की। इसके लिए श्रद्धालु आधी रात से ही पहुंचने लगे थे। बासी नदी के राम जानकी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। नदी घाट पर पक्की सीढ़ी निर्माण होने एंव पर्याप्त मात्रा में नदी में पानी होने से श्रद्धालु खुब डुबकी लगाई। उसके बाद श्रद्धालुओं ने नदी घाट पर हजारों दीये जलाए। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक रही। और दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने जम कर खरीदारी किये। बच्चों ने भी मेले में लगे झूले पर चढ़ कर लुफ्त उठाया और जलेबियाँ, गुब्बारे की खरीदारी किये।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे