नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सम्भाला पदभार, अभिलेखों और फाईलों और दस्तावेजों का किया मुआयना

नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सम्भाला पदभार, अभिलेखों और फाईलों और दस्तावेजों का किया मुआयना

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार के डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूर्ण की। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने सभी दस्तावेजों का मिलान किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष जाकर अधिकारीगणों से औपचारिक परिचय लिया। जिलाधिकारी ने कार्यालय कक्ष में हुई अनौपचारिक बैठक में राजस्व, स्वास्थ्य, विकास विभाग से संबंधित जानकारियां संबंधित अधिकारियों से ली।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डी सी मनरेगा, डी सी एन आर एल एम, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट उपजिलाधिकारी सी एल सोनकर, तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *