व्यवसायी कि बाइक की डिक्की से ₹4.5 लाख उड़ाए
देवरिया ! रकम निकालते उचक्के की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद जांच में जुटी पुलिस। लार नगर के गांधी मार्केट के समीप रविवार को व्यवसाय की खड़ी बाइक की डिग्गी से एक उचक्के ने उसमें रखे ₹450000 उड़ा दिए मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर घटना की जांच में जुट गई है सरेआम हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया है बरहज थाना क्षेत्र के पैना निवासी अजय पांडे बरहज बाजार की एक एजेंसी पर रहकर काम करते हैं रोज की तरह वह दोपहर बाद व्यवसायियों से बकाया रकम की वसूली कर डिग्गी में रखकर लार पहुंचे यहां गांधी मार्केट के पास एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर यहां के व्यवसायियों से बकाया रुपए वसूली करने लगे कुछ देर बाद रुपए रखने के लिए डिग्गी खोला तो देखा कि ₹450000 गायब है यह देख वह सन रह गया घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस सीसीटीवी निकाल कर आरोपी की तलाश में जुटी है पीड़ित ने थाने में तहरीर दी एस ओ नवीन चौधरी ने बताया कि घटना संज्ञान में है सीसीटीवी निकाल आरोपी की तलाश की जा रही है।


