मछली निकालने पर मारपीट,मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाई दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर ब्लॉक पनियरा के ग्राम सभा बैजूडेहरा में रविवार को एक पोखरी से मछली निकालने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाई दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।प्रधान सदानंद वर्मा ने बताया कि गांव में पोखरी के पट्टे की अवधि दो महीना पहले ही समाप्त हो गई थी रविवार को गांव के लोग पोखरी में मछली निकालने गये तो पट्टा धारकों ने उन्हें रोका। वह मौके पर पहुंचे तो लोग विवाद करने लगे और मारपीट करने लगे। उन्हें भी मारा-पीटा गया। प्रधान ने बताया कि पोखरी की पट्टे की अवधि खत्म हो गई है। इसी महीने के में 16 तारीख को नीलामी की तिथि पड़ी है। एसओ स्वतंत्र सिंह ने बताया व कि दोनों पक्षों के ढाई दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रधान को मारने-पीटने की बात गलत है।


