Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानों ने बीडीओ और पनियरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा

प्रधानों ने बीडीओ और पनियरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा

प्रधानों ने बीडीओ और पनियरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा ब्लाक परिसर का माहौल शनिवार को उस समय गरम हो गया, जब क्षेत्र के तीन दर्जन प्रधानों ने कमीशन व इस्टीमेट बनाने में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रधानों ने बीडीओ को हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। ब्लाक परिसर में ही बैठक कर ऐलान किया कि जब तक बीडीओ नहीं हटाए जाते हैं तब तक परिसर में धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। इसकी वजह से देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्रधानों ने प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्रवण गुप्ता के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में बैठक की। बैठक में उपस्थित प्रधान रुपेश शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह, अनिल यादव, राममिलन निषाद, बजरंगी लाल, सलीम अली, विकास प्रताप सिंह, अदालत, ईश्वर चन्द्र, रामवचन, विनय, गोपाल यादव, अनिल जायसवाल आदि ने आरोप लगाया कि ज्यादा कमीशन लेने के लिए ग्राम प्रधानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। समय-समय पर प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है।आरोप लगाया कि जिस काम के लिए क्षेत्र पंचायत का इस्टीमेट ढाई लाख का बनता है, उसी काम के लिए ग्राम पंचायत का एक लाख रुपये का इस्टीमेट बनवाया जा रहा है। इन सब बातों को लेकर सभी प्रधान सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे और 48 घंटे के भीतर बीडीओ को हटाने की मांग करेंगे। मांग पूरी नहीं होने पर ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे।दो दिन पहले शाम को हुई थी कहासुनी इस्टीमेट में बनाने में दोहरा मापदंड अपनाने को लेकर सोहास के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह व बीडीओ डॉ. सुशांत सिंह के बीच प्रमुख कक्ष में कहासुनी हुई थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला पर भी आरोपों की झड़ी लगाई।ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों का बहिष्कार बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को पत्र लिखकर शनिवार से ग्राम पंचायत में होने वाले सभी मनरेगा के कार्यों का बहिष्कार करने का एलान किया है। कहा कि मनरेगा का कोई कार्य नहीं कराया जाएगा और ना ही कोई मस्टररोल निकालने दिया जाएगा।कोई विवाद या कहासुनी नहीं हुई। गलत इस्टीमेट बनवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मैने मना कर दिया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे