रोटावेटर की टक्कर से 25 वर्षीय बालक का पैर कटा
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौआठोर गणेश सुपर मार्केट के समीप पनियरा की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से 25 वर्षीय बालक का पैर कट जाने से बालक बुरी तरह घायल हो गया।हम आपको बता दे कि यह घटना शाम के लगभग 6:10 बजे की घटना है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा । मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर घटना के बाद जानकारी की में जुट गई है और लोगों ने बताया कि जोरदार टक्कर देने के बाद ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर लेकर मुजुरी के तरफ तेज गति से भाग निकला।


