Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुष्कर्म के आरोपी को पनियरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को पनियरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को पनियरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले मे थाना पनियरा पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान सम्बंधित न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष पनियरा सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेनीगंज निवासी लगभग 17 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र लाल बहादुर के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 233/22 धारा 363,376 भा.द.वि. व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। उक्त मुकदमें में वह वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में उसे पुलिस अभिरक्षा में लिए जाने के लिए उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता व का. अमित खरवार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। पुलिस टीम ने अपने मुखवीर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र के भवानीपुर नहर तिराहे से पुलिस संरक्षण में ले लिया। उसको पुलिस संरक्षण में लिए जाने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सम्बंधित न्यायालय में चालान भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे